नालंदा में जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार का पप्पू यादव और पूर्व आईपीएस पर तीखा हमला, बोले–“बिना साक्ष्य आरोप गैर-जिम्मेदाराना”

DNB Bharat Desk

नालंदा के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार अस्थावां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित आस्थावां प्रीमियर लीग में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जेडीयू नेता त्रिनयन कुमार भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के बाद सांसद ने नीट छात्र प्रकरण को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि बिना साक्ष्य किसी पर आरोप लगाना गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने पप्पू यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अपनी भाषा और आचरण पर संयम रखना चाहिए। सांसद ने यह भी कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और वारंट जारी होने पर हर किसी को कोर्ट में जिन्दा या मुर्दा पेश होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का दिमागी संतुलन खराब हो गया है.उन्होंने दावा किया कि अगर उनका मेडिकल जांच कराया जाए तो निश्चित तौर पर दिमाग में बड़ी गड़बड़ी मिलेगी।

नालंदा में जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार का पप्पू यादव और पूर्व आईपीएस पर तीखा हमला, बोले–“बिना साक्ष्य आरोप गैर-जिम्मेदाराना” 2उनका दिमाग जेल जाने से पहले से ही दिमाग़ पूरी तरह से खराब है। उन्होंने अपने जीवन काल में क्या-क्या किया है बिहार के लोगों को अच्छी तरह से मालूम है। इसलिए सरकार ने वैसे लोगों को मुंह बंद करने का काम किया।सांसद ने पूर्व आईपीएस अमिताभ दास पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी बयानबाजी से पहले अपने अतीत को देखना चाहिए। उन्होंने दोनों नेताओं को अपनी जुबान पर लगाम लगाने की नसीहत दी।

Share This Article