क्रांतिकारी कवि ‘शक्र’ की 111वीं जयंती 1 फरवरी को, रूपनगर में जुटेगा साहित्यकारों का महाकुंभ

DNB Bharat Desk

रविवार को कलम के मजदूर नाम से प्रसिद्ध कविवर रामावतार यादव शक्र की 111वीं जयंती समारोह मनाने को लेकर कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के सदस्यों व ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया रामानुज सिंह ने की।

- Sponsored Ads-

बैठक में मौजूद लोगों ने निर्णय लिया कि क्रांतिकारी कवि शक्र की जयंती रूपनगर में  01 फरवरी 2026 को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर क्रांतिकारी कवि रामावतार यादव शक्र के पैतृक गांव रुपनगर स्थित शक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पहले सत्र में राजनीतिक व प्रशासनिक कार्यक्रम तथा दूसरे सत्र में साहित्यिक संगोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

क्रांतिकारी कवि 'शक्र' की 111वीं जयंती 1 फरवरी को, रूपनगर में जुटेगा साहित्यकारों का महाकुंभ 2इस मौके पर एक स्मारिका का विमोचन करने, शक्र के पैतृक गांव रुपनगर दुर्गा स्थित शक्र की स्मारक का मरम्मत करने, कसहा, बरियाही, चानन, बिंदटोली, चकिया समेत मल्हीपुर चौक तक जगह-जगह दीवारों पर शक्र की कविता का लेखन समेत जयंती समारोह से जुड़े कई अन्य कार्य को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में क्रांतिकारी कवि रामावतार यादव शक्र के पौत्र कृष्ण नंदन यादव ने शक्र स्मारक निर्माण के लिए दो कट्ठा जमीन राज्यपाल के नाम करने की घोषणा की। बैठक में मौजूद बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने जयंती समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने व हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।

मौके पर साहित्यकार प्रवीण प्रियदर्शी, पंसस वकील रजक, राहत रंजन, केदारनाथ भास्कर, मुलानंद, बिकेश कुमार, राहुल कुमार, मुन्ना कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। विदित हो कि कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों व स्थानीय लोगों के सहयोग से शक्र की 38वीं पुण्यतिथि पर 10 जून 2025 को शक्र की रचना श्रमदेवता का लोकार्पण किया गया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article