बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

प्रखंड क्षेत्र के भीखमचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरविंद शर्मा के आवास पर बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं अतिशीघ्र पिछड़ा/अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का बैठक कर संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित 2साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का स्पष्ट संकेत देते हुए बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले अपने पदयात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया तथा संपूर्ण प्रखंड में युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान एवं पंचायत व बूथ स्तरीय बैठक फरवरी माह तक संपन्न करने को कहा गया।

बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित 3बैठक में मो आलम, रविन्द्र चौधरी, देवन चौधरी, वीर बहादुर राय, रामभगत महतो, राजेश यादव, राजाराम चौरसिया,चन्द्रकांत झा, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, बलराम साह, बालेश्वर सहनी,लालो पासवान, बालेश्वर वर्मा,मोहन शर्मा, उमाशंकर यादव,अमरेश यादव, अजीत सहनी समेत अन्य नेताओं ने अपनी बातों को रखा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article