नावकोठी के समसा में प्रतिभा सम्मान समारोह: मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्र सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना

DNB Bharat Desk

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत समसा पंचायत के जितपुर चौक भगवती स्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया।पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजालेस्वर प्रसाद सिंह ने की व मंच संचालन सिताराम पंडित ने किया।भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

- Sponsored Ads-

मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने कहा दसवीं और बारहवीं कक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना डीआरसीसी के द्वारा स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना,मुख्यमंत्री निश्चिय स्वयं सहायता भत्ता योजना,कुशल युवा कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना लघु उद्यमी योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

नावकोठी के समसा में प्रतिभा सम्मान समारोह: मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्र सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना 2रामजालेस्वर प्रसाद ने अम्बेडकर जी के जीवनी पर चर्चा किया और पंचायत को आदर्श बनाने में पंचायत समिति को सहयोग करने की अपील की। भाजपा महामंत्री दीपक कानू ने कहा पंचायत समिति सदस्य के द्वारा हर साल बच्चों के हौंसला अफजाई के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।समसा के लिए गर्व की बात है।

नावकोठी के समसा में प्रतिभा सम्मान समारोह: मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्र सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना 3मनीष कुमार,धर्मेन्द्र कुशवाहा,विसम्भर कुमार,अभिनव कुमार, अनिल गोस्वामी, रामानंदन गोस्वामी, पंकज जायसवाल ललन गुप्ता,मनीष पाठक,रानी गोस्वामी, कामनी,नुतन,निर्मला, संगीता,संजू सुधा, सुनीता आदि ने भी सभा को संबोधित किया। मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article