बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के संसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।  तिरंगा यात्रा हर हर महादेव चौक से शुरू होकर टेडिनाथ मंदिर शहीद स्थल तक गयी। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता के नारे के साथ आगे बढ़ता रहा। वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद का भी नारे लगाए गया।

बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा 2

तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना की वीरता और बलिदान का सम्मान किया किया गया।तिरंगा यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम। बेगूसराय पुलिस प्रशासन ने तिरंगा यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में यह आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा 3इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज सैनिक के सम्मान में पूरा देश तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। क्योंकि पाकिस्तान को सैनिक के द्वारा धूल चटाए गया। उन्होंने कहा कि सैनिक पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।ऑपरेशन सिंदूर के बैनर तले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।  यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के प्रति सम्मान और समर्थन प्रकट किया गया।

Share This Article