वीरपुर में करंट लगने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा में करेंट लगने से एक 44 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में परीजनों ने बताया कि वे गांव स्थित बहीयार में पटवन कर रहे थे। इसी क्रम में करेंट लगने से मौत हो गई है।

वीरपुर में करंट लगने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बभनगामा वार्ड नं 5 के 44 वर्षीय युवक महादेव पासवान के रूप में मृतक की पहचान किया गया है।मौत की सूचना मिलते ही पत्नी समेत परीजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article