तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, दो की हुई मौत, तीन गंभीर घायल

DNB Bharat Desk

नालंदा में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने तिलक समारोह में शामिल होने पटना जा रहे स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक अन्य बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

मृतकों की पहचान मेयार गांव निवासी अविनाश कुमार तथा बड़ी पहाड़ी, बिहारशरीफ निवासी बृजनंदन प्रसाद के रूप में की गई है।वहीं अजीत कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अजीत कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सीमा सिन्हा और 17 वर्षीय पुत्री पिहू भी हादसे में घायल हुई हैं।बताया जाता है कि सभी लोग मेयार गांव से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए पटना जा रहे थे।

तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, दो की हुई मौत, तीन गंभीर घायल 2इसी दौरान नगरनौसा थाना क्षेत्र के टीना मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अविनाश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान बृजनंदन प्रसाद की भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article