बछवाड़ा में दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,स्थिति नाजुक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव के मोहनियां ढाला चौक स्थित एनएच 28 पर गुरूवार की दोपहर दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों द्वारा घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया।बछवाड़ा में दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,स्थिति नाजुक 2

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया । घायल युवक की पहचान रानी तीन पंचायत के रानी गांव वार्ड संख्या 9 निवासी रामजीनिश राय का पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में किया गया है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल युवक अपने घर रानी गांव से प्रखंड कार्यालय बछवाड़ा जा रहा था। एन एच 28 सड़क पार करने के दौरान दलसिंहसराय से तेघड़ा की तरफ तीव्र गति से जा रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने ठोकर मार दिया ।

जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल युवक को चिंताजनक स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया । वही ठोकर मारने के बाद दूसरा बाइक चालक भागने में सफल रहा।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

Share This Article