बेगूसराय के तेयाय ओपी पुलिस की कार्रवाई, 19.81 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय), जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेयाय ओपीध्यक्ष कुमारी निकिता भारती के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 19.81 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती पुलिस बल के साथ तेयाय ओपी क्षेत्र के चकनायत गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने नीतिश कुमार उर्फ गोपाल राय उम्र 24 वर्ष पिता रामविनय राय तथा शिवम कुमार उम्र 20 वर्ष पिता दिनेश राय, दोनों निवासी रघुनंदनपुर, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया।

बेगूसराय के तेयाय ओपी पुलिस की कार्रवाई, 19.81 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 2तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से कुल 19.81 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article