पंचायत चुनाव और विकास फंड पर मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान:बिहार में समय पर होंगे पंचायत चुनाव,पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, EVM से होगा मतदान

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। विभाग द्वारा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए और पंचायतों में जनप्रतिनिधियों का चुनाव समय पर कराया जाए।

पंचायत चुनाव और विकास फंड पर मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान:बिहार में समय पर होंगे पंचायत चुनाव,पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, EVM से होगा मतदान 2चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। ईवीएम के उपयोग से मतदान प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और निष्पक्ष होगी तथा मतगणना भी कम समय में पूरी की जा सकेगी।वही मुखिया को विकास योजन के लिए दी जाने वाली राशि को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि 5 वर्षों में 15 में वित्त की राशि 19500 करोड़ दिया गया था ।

पंचायत चुनाव और विकास फंड पर मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान:बिहार में समय पर होंगे पंचायत चुनाव,पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, EVM से होगा मतदान 326- 27 और 27 से 30 तक के वित्त योजना में इस राशि को बढ़ाकर 51 हजार करोड़ से अधिक की गई है ताकि वह अपने क्षेत्र का समुचित विकास कर सकें । राशि नहीं रहने से पंचायत का सही से विकास नहीं हो पता है पंचायत में सड़क बिजली पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर घर और गली तक पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य रखा गया है।

Share This Article