बछवाड़ा प्रखंड में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ ने प्रखंड कार्यकारणी का किया गठन

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित आजाद नगर में शुक्रवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ बेगूसराय का चुनाव बैठक कर किया गया। सांगठनिक चुनाव की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक रामचंद्र रजक ने किया। चुनाव हेतु जिला टीम से पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव अभिनंदन रजक, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दास, संयुक्त सचिव विपिन कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी, अनुमंडल कोषाध्यक्ष अनिल कुमार राम उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए एससी/एसटी कर्मचारी संध के अनुमंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि हमलोगों के साथ अमानवीय कार्य भी किया गया। लेकिन न्यायलय पर हमलोगों को पुरा विश्वास है।  हम इस बैनर के तले अपने समाज के कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे, साथ ही समाज के दबे कुचले बच्चों के बीच उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतू प्रचार प्रसार के साथ साथ सधर्ष करेंगे। हमलोग बाबा साहेब के बताए गये रास्ते पर चलने वाले सिपाही है। उन्होंने कहा था शिक्षा वह शेरणी का दुध है जो पीएगा वही दहाड़ेगा।  शिक्षित बनो, संगठित रहो और सधर्ष करो। हमारा समाज आज भी उच्च शिक्षा से कोशो दुर है। जब तक हमारे बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तब तक वो अपने हक व अधिकार को नहीं समझ सकेंगे।

बछवाड़ा प्रखंड में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ ने प्रखंड कार्यकारणी का किया गठन 2 वही बैठक के दौरान संघ का चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रखण्ड स्तरीय कमिटी का निर्विरोध चुन लिया। अध्यक्ष वचनदेव पासवान, सचिव गौतम रजक, उपाध्यक्ष संजय सुमन, संयुक्त सचिव पवन पासवान, प्रचार सचिव सज्जन सदा, अवधेश चौधरी, अरविंद पासवान, मनोज राम, कोषाध्यक्ष शिव कुमार पासवान, अंकेक्षण धर्मेंद्र कुमार, कार्यालय सचिव राम कुमार राम, चंद्रभूषण राम कार्यकारिणी धवल कुमार रजक, रामचंद्र राम, विजय सदा, रामसेवक सदा और प्रखंड प्रभारी के रूप में रामचंद्र रजक एवं बबलू रजक का चयन किया गया। मौके पर दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।

Share This Article