बिहार शरीफ सर्किट हाउस में मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोगों की सुनी जनसमस्याएं

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में इंट्री को लेकर को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रहा है। निशांत भी कई बार इसको लेकर स्पष्ट कर चुके हैं।

बिहार शरीफ सर्किट हाउस में मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोगों की सुनी जनसमस्याएं 2हालांकि उन्होने कहा कि राजनीति संभावना का खेल है और संभावना में इस प्रकार की बातें आते रहती है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हीं इसका फैसला लेना है।मंत्रिमंडल के विस्तार पर उन्होने कहा कि बडे नेता जब एक साथ बैठें होंगे उसका फलाफल सामने आयेगा। एनडीए गठबंधन चट्टान की तरह खड़ा है। समय का इंतजार हो रहा है। जिस दिन चुनाव होगा उस दिन बिहार की जनता का फिर से आर्शीवाद मिलेगा।

बिहार शरीफ सर्किट हाउस में मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोगों की सुनी जनसमस्याएं 3मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में जो विकास का काम किया है। बिहार में आपसी प्रेम और भाईचारा को लेकर जिस प्रकार का काम किया है उससे स्पष्ट है कि बिहार की जनता विकास को चाहती है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अर्शीवाद देने का काम करेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article