हरनौत के पोरई गांव में रिश्तों का कत्ल, पति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप,घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में विवाद, छठ घाट पर गया परिवार, इधर पति ने पत्नी की कर दी हत्या,पति गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति डिकेश यादव को हिरासत में ले लिया है।बताया जाता है कि छठपूजा के कारण परिवार के अन्य सदस्य घाट पर गए हुए थे।

- Sponsored Ads-

घर में पति-पत्नी अकेले थे। इसी दौरान जमीन बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मृतका के पुत्र अंकित कुमार का आरोप है कि उसके पिता ने गुस्से में आकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी।पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि पूर्व से गोतिया के बीच जमीन बंटवारे को लेकर पति पत्नी में अक्सर कहासुनी हुआ करता था। इसी विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी की हत्या किया गया है। छठघाट से घर लौटने पर कमरे में मां का शव पड़ा मिला।

हरनौत के पोरई गांव में रिश्तों का कत्ल, पति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप,घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में विवाद, छठ घाट पर गया परिवार, इधर पति ने पत्नी की कर दी हत्या,पति गिरफ्तार 2घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पति द्वारा ही पत्नी की गला दबाकर की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article