डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर चोर ने सदर अस्पताल के परिसर से ऑक्सीजन का पीतल वाला पाइप चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। तभी वहां के सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सदर अस्पताल में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

घटना नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय के सदर अस्पताल की है। वही चोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया के रहने वाले गोविंद कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गोविंद कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर वहां पर लगे ऑक्सीजन का पीतल का पाइप चोरी कर रहा था। चोरी करते हुए रंगे हाथ वहां की सुरक्षा कर्मी ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई करने के बाद घंटे तक उसको बंधक बनाकर सदर अस्पताल में ही रखा। तभी इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर नगर थाने की पुलिस चोर को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि सदर अस्पताल से सूचना मिली कि एक चोर है।
और वह चोर ऑक्सीजन का पीतल का पाइप चोरी कर रहा था। तभी यहां के सुरक्षाकर्मी ने उसे चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने सदर अस्पताल में ही बंधक बनाकर रखें हुई था। फिलहाल चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क