डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी गरीबों का मसीहा हर दिल अजीज दानवीर युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी शादी के दिन फर्नीचर सेट सहित अन्य सामाग्री दिया, बताते चलें कि राजू सहनी ना तो कोई जीते हुए जनप्रतिनिधि हैं, ना विधायक ना सांसद हैं, फिर भी वो लगातार गरीबों की हर संभव मदद करते रहते हैं,

राशन सामग्री, गरीब लड़की की शादी में फर्नीचर सेट, बिमारी से जूझ रहे गरीबों को मुफ्त इलाज अग्निकांड में सहायता अपने निजी कोष से कराते हैं, इसी कड़ी में उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी, धनवंती देवी, पति वकील राम, की 3 पुत्री में सबसे बड़ी पुत्री लक्ष्मी कुमारी का शादी 2 जुलाई 2026 गुरूवार को होना है,
परिवार में कोई भी सदस्य कमाने वाला नहीं है, परिवार बेहद गरीबी में जीवन जी रहे हैं, जब इसकी जानकारी राजू सहनी को मिली, तो उन्होंने अपनी टीम के साथ फर्नीचर, जैसे कि पलंग, 2 कुर्सी, टेबुल, रजाई, गद्दा, ट्रंक, कपड़ा, सहित आर्थिक मदद भेजा, मदद मिलने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राजू सहनी को धन्यवाद दिया,
ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग चंदा इकट्ठा करके शादी करवा रहे हैं, फर्नीचर सेट मिलने के बाद सभी शादी का सामान उपलब्ध हो गया है , इस अवसर पर भाई राजू सहनी ने बताया कि देने वाला तो ऊपर वाला है, लेकिन हमें एक दूसरे की मदद करना जरूरी है,गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करना पुण्य का कार्य है, हमेशा समाज में गरीब व असहाय लोगों की सहायता में जो बन सकेगी मदद हमेशा अवश्य करते रहेंगे, उन्होंने कहा कि गरीब-असहाय लोगों को मदद करने से बहुत सुकून मिलती है,
अन्य जनप्रतिनिधियों को भी गरीबों के बीच बढ़-चढ़ कर मदद व सेवा करनी चाहिए, ताकि हर गरीब-असहाय को शादी विवाह, श्राद्ध कर्म और इलाज में गरीबों को आर्थिक समस्या का सामना नही करना पड़े,मौके पर उमाकांत साहनी, सियाराम राय, राजेश पासवान, विजय रजक, उमेश राम, सहदेव पासवान, हरिचरण पासवान, वकील राम, सागर राम, योगेंद्र राम,पार्वती देवी, उर्मिला देवी, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे,
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट