वीरपुर के बरहारा में 4 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास, 15 साल बाद पूरी हुई ग्रामीणों की मांग

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/वीरपुर-जिला परिषद सदस्य शिल्पी कुमारी ने करीब 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी ढलाई कार्य को प्रखंड क्षेत्र के बरहारा गांव में शुक्रवार को समारोह पूर्वक आधारशिला रखी।यह सड़क अर्जुन महतो के घर से कैलाश महतो के डेरा तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाना है।

- Sponsored Ads-

मौजूद ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उक्त सड़क पिछले करीब 15 वर्षों से जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा कर रही थी। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए षष्ठम राज्य वित्त आयोग मद से लगभग 4 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

वीरपुर के बरहारा में 4 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास, 15 साल बाद पूरी हुई ग्रामीणों की मांग 2उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। जनता की अपेक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ही ग्रामीण विकास की वास्तविक पहचान है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष, सेवा और समर्पण का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article