बेगूसराय में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए युवक की साढ़ू ने लाठी-डंडे से पीटकर ली जान, परिजनों में कोहराम

DNB Bharat Desk

आस्था के महापर्व छठ के शुरू होते ही पहले दिन ही बेगूसराय से ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पति पत्नी सहित कई रिश्ते को कलंकित कर दिया है तथा लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव की है। घटित घटना में बताया जा रहा है कि रिश्ते में चचेरे भाई एवं ससुराल के रिश्ते से साढू भाई ने ही अपने साढू की इतनी जमकर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। दरअसल पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव से शुरू होती है। बताया जा रहा है कि परिहारा निवासी अभय कुमार उर्फ विशाल की शादी 5 माह पूर्व एफसीआई थाना क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी नंदनी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही रिश्ते में खटास देखने को मिल रहा था। बताया जा रहा है कि नंदनी कुमारी ने अपने पति अभय कुमार को कभी भी पति का दर्जा नहीं दिया और ना ही पति-पत्नी के बीच कभी समरसता रही । मिली जानकारी के अनुसार नंदनी कुमारी ने शादी के बाद से ही पति को अलग रहने की हिदायत दी थी।

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए युवक की साढ़ू ने लाठी-डंडे से पीटकर ली जान, परिजनों में कोहराम 2इसके बाद मृतक के परिजनों ने अपने पड़ोसी शह रिश्ते में चचेरे भाई प्रवीण चौधरी से इसकी शिकायत की। गौरतलब है कि प्रवीण चौधरी की पूर्व में ही नंदनी कुमारी की बड़ी बहन से शादी हो चुकी थी और वह रिश्ते में अभय कुमार का साडू लगता था। लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद भी प्रवीण चौधरी ने उल्टे अभय कुमार के परिवार को ही डांट डपटकर भगा दिया था और इसी बात की शिकायत को लेकर अभय कुमार जब प्रवीण चौधरी के घर पहुंचा तो 9 नवंबर को प्रवीण चौधरी एवं उसके परिवार के सदस्यों ने अभय कुमार की लाठी डंडे एवं अन्य धारदार हथियार से जमकर पिटाई कर दी। बाद में परिजनों ने बखरी पीएचसी में अभय कुमार को भर्ती करवाया जहां से अभय कुमार की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद सुलझाने गए युवक की साढ़ू ने लाठी-डंडे से पीटकर ली जान, परिजनों में कोहराम 3लेकिन यहां भी सुधार नहीं होने पर विभिन्न नर्सिंग होम में इलाज के बाद उसे पटना में भर्ती कराया गया। लेकिन जब वहां भी सुधार देखने को नहीं मिला तो पुनः उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां आने के साथ ही अभय चौधरी की मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने मृतक अभय कुमार के चचेरे भाई प्रवीण कुमार चौधरी सहित अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच के बाद इस मामले की क्या सत्यता निकाल कर बाहर आती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article