नालंदा: अनियंत्रित यात्री से भरी बस गड्ढे में पलटी, हादसे में एक की मौत, बीस यात्री हुए जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

चिकसौरा थाना क्षेत्र के चिकसौरा मोड़ पर यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए । मृतक पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के निवासी रामाशीष प्रसाद  52 वर्षीय पुत्र के सत्येंद्र प्रसाद  है।

नालंदा: अनियंत्रित यात्री से भरी बस गड्ढे में पलटी, हादसे में एक की मौत, बीस यात्री हुए जख्मी 2वे अपने गांव बांसविगहा रामनगर मठपर से हिलसा आ रहे थे।मृतक के रिश्तेदार बताया कि यात्रियों से भरी बस चिकसौरा के पभेड़ी से यात्रियों को लेकर हिलसा बाजार आ रही थी। तभी चिकसौरा मोड़ पर बस को रोककर चालक और खलासी बस से उतर कर यात्रियों को  बस पर बिठाने लगा। तभी अचानक बस आगे की ओर चलने लगी और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई।

नालंदा: अनियंत्रित यात्री से भरी बस गड्ढे में पलटी, हादसे में एक की मौत, बीस यात्री हुए जख्मी 3बस के आगे बढ़ने की वजह हैंड ब्रेक फ्री होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकला और एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article