डीएनबी भारत डेस्क
नूरसराय थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव स्थित एक मुर्गी फार्म के पास सूखा इमली का पेड़ गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मेयार गांव निवासी 35 वर्षीय संजय पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संजय अपने निर्माणाधीन मकान के लिए सामान खरीदने निकले थे।

इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा सूखा इमली का पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया।
हालांकि पुलिस के पहल पर तुरंत ग्रामीणों को समझाकर जाम को हटा दिया गया। नूरसराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क