बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गंगा स्नान के लिए जा रहे मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आपको बताते चले कि घटना बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलपुर स्थित पानागाछी के पास की है।

- Sponsored Ads-

मृतकों की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के चित्रौर गांव निवासी नरेश सिंह की पत्नी गीता देवी और उनके पुत्र हरिओम कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, मां-बेटे हेमरा चौक स्थित अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खोरमपुर गंगा घाट स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बदलपुर के पानागाछी के पास ईंट लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 2घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों नेबदलपुर-मटिहानी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।फिलहाल सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article