वीरपुर के फुलकारी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दोनों तरफ से 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से कुल 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पहले पक्ष के अशोक पोद्दार के आवेदन पर गांव के ही मोहम्मद मोख्तार, मोहम्मद साकिर समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीरपुर के फुलकारी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दोनों तरफ से 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 2वहीं, दूसरे पक्ष के मोहम्मद रकीम के आवेदन पर विजय पोद्दार, राजेश पोद्दार समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला कर जख्मी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share This Article