राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला: तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय डीएम रिची पांडेय, एसपी मनीष , एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, सदर एसडीओ अश्विनी कुमार,सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति, बरौनी सीओ हेमंत अंकुर, कार्यपालक पदाधिकारी नप बीहट अवनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी लगातार संबंधित विभाग के साथ मिलकर तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है।हर दिन कल्पवास मेला की तैयारी और श्रद्धालुओं,साधु संतों को दी जाने वाली सुविधाओं का मानटरिग किया जा रहा है।कल्पवास मेला आगामी 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा। डीएम ने कल्पवास मेला क्षेत्र में आए साधु संतों व खालसा महंत को ध्यान में रखते हुए 16 अक्टूबर से ही मेला क्षेत्र में विधुत व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया और कार्य अंतिम चरण में है।आज से मेला क्षेत्र में लाइट जल जाएगा। 

राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला: तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा आयोजन 2पंडाल बिजली काम कर रहे संवेदक मो हसमत ने कहा कि प्रशासनिक भवन, स्वास्थ केन्द्र, पुलिस चौकी सहित अन्य विभागों के लिए पंडाल निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी जगहों मेला क्षेत्र, रास्ते में बिजली तार व बल्ब लगाया जा रहा है कल से जला दिया जाएगा। वही नगर परिषद बीहट के द्वारा पूरे मेला क्षेत्र सहित अन्य मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है ताकि मेला के दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकें। 

राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला: तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा आयोजन 3वही पीएचडी विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र, खालसा में पेयजल आपूर्ति को लेकर चापाकल, शौचालय निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता मुरारी कुमार ने बताया कि अब तक 40 चापाकल एवं 51 शौचालय निर्माण कार्य हो गया है। जबकि चार जगहों पर पेयजल आपूर्ति हेतु बोरिंग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 350 चापाकल, 550 अस्थाई शौचालय का निर्माण किया जाएगा। अतिशीघ्र सभी काम को पूरा कर लिया जाएगा।

 मेला क्षेत्र की साफ सफाई, फागिंग का काम नप बीहट द्वारा किया जा रहा है। अभी तक एक दर्जन खालसा धारी संतों का आगमन मेला क्षेत्र में हो गया है।जो कुटिया और खालसा का निर्माण कार्य कर रहे हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article