नालंदा में अजीबोगरीब चोरी,14 लाख की चीनी से लदा ट्रक लापता, ड्राइवर समेत 600 बोरी चीनी गायब

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में एक अजीबोगरीब चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि चीनी व्यवसाई सत्येंद्र कुमार का 24 अप्रैल को गोपालगंज के चीनी मिल से नालंदा जिले के बिहार शरीफ के लिए एक ट्रक पर लगभग 14 लख रुपए की चीनी लोड हुआ था। यह चीनी गोपालगंज के रास्ते बिहार शरीफ निचली खंदक पहुंचना था।

नालंदा में अजीबोगरीब चोरी,14 लाख की चीनी से लदा ट्रक लापता, ड्राइवर समेत 600 बोरी चीनी गायब 2जब ट्रक पर लोड चीनी बिहार शरीफ के बिचली खंदक समय पर नहीं पहुंचा,तब चीनी व्यवसाइ सत्येंद्र कुमार को कुछ शक हुआ। व्यवसाई ने जब इसकी जानकारी गोपालगंज से लगाया तो पता चला कि चीनी समय पर यहां से बिहार शरीफ के लिए ट्रक पर लोड होकर रवाना किया गया था। जब इसकी गहनता से छानबीन की गई तो जीपीएस के आधार पर ट्रक संदिग्ध अवस्था में दीपनगर थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी बाईपास में पेट्रोल पंप के किनारे खड़ा मिला।

नालंदा में अजीबोगरीब चोरी,14 लाख की चीनी से लदा ट्रक लापता, ड्राइवर समेत 600 बोरी चीनी गायब 3ट्रक पर से 600 बोरी चीनी और ट्रक चालक भी लापता था। इस घटना में ट्रक चालक की भूमिका साफ तौर पर नजर आ रही है। फिलहाल इस मामले में दीपनगर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया गया है पुलिस ट्रक को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस जीपीएस के आधार पर भी जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article