जिला परिषद कार्यालय आऊंगा तों मेरी कभी भी हत्या हो सकती हैं – अमित देव, जिला परिषद सदस्य

DNB Bharat Desk

जिला परिषद कार्यालय आऊंगा तों मेरी कभी भी हत्या हो सकती हैं। मेरे ऊपर हुए हमले मे ना तों एसपी साहेब, ना डीएम और ना डीडीसी साहेब ने ने कोई ठोस कदम उठाया इस लिए आज मैं अपने जिला परिषद के पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। मुझ पर हमला करने वाले को मैं घर पर घुस कर इलाज करूँगा।

यह घोषणा आज जिला परिषद की सामान्य बैठक मे जिला परिषद सदस्य अमित देव ने की हैं। बताते चले की सोमवार को आयोजित जिला परिषद की सामान्य बैठक मे जिला परिषद सदस्य अमित देव खूब गरजे और उन्होने अपना इस्तीफा देते हुए कई गंभीर आरोप लागये।

जिला परिषद कार्यालय आऊंगा तों मेरी कभी भी हत्या हो सकती हैं - अमित देव, जिला परिषद सदस्य 2बताते चले की शनिवार को जिला परिषद कार्यालय मे अध्यक्ष के चेम्बर मे अमित देव पर एक पार्षद पति पर हमला करने का आरोप लगा था। जिसके बाद से ही जिला परिषद का माहौल गर्म बना हुआ था। इसी क्रम जिला परिषद की सामान्य बैठक मे अमित देव नाराज दिखे और अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Share This Article