रामनवमी को लेकर धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में 51 फीट ऊंची ध्वजारोहण के साथ निकाली गयी झांकी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में रामनवमी पर्व को लेकर प्रातः से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने में लगी।

रामनवमी को लेकर धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में 51 फीट ऊंची ध्वजारोहण के साथ निकाली गयी झांकी 2बताते चलें कि धनेश्वर घाट में स्थानीय विधायक डॉ सुनील कुमार द्वारा 51 फीट ऊंची ध्वजारोहण किया गया। वहीं दूसरी तरफ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में भी माता के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उड़ने लगी है। रामनवमी के मौके पर बिहार शरीफ के सभी 51 वार्डो से झांकियां निकाली गई ।

- Sponsored Ads-

रामनवमी को लेकर धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में 51 फीट ऊंची ध्वजारोहण के साथ निकाली गयी झांकी 3वही सभी झांकियां बिहार शरीफ से धनेश्वर घाट पहुंचकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिरकत किया।श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए धनेश्वर घाट मंदिर के आसपस पूजा समिति के द्वारा वॉलिंटियर न्युक्ति किया गया। जो आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर अपनी ड्यूटी में लगे थे।

रामनवमी को लेकर धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में 51 फीट ऊंची ध्वजारोहण के साथ निकाली गयी झांकी 4वही भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक डॉ सुनील कुमार ने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर दृढ़ संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि अगले साल फिर बिहारशरीफ शहर के किसी पुराने मंदिर का चयन कर रामनवमी के दिन पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा और उस मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया जाएगा।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article