कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,सह लोकसभा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत अंतर्गत गारा गांव में धूमधाम से मनाया ! मौके पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और एक दूसरे का मुँह मीठा कराया !कार्यक्रम पूर्व विधायक श्रीमति अमिता भूषण की देखरेख और उनकी उपस्थिति में संपन्न हुआ!

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन 2इस अवसर पर श्रीमती भूषण ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र की आवाज बन चुके राहुल गांधी जी के जन्मदिन को हम संविधान रक्षा दिवस के रूप में मना रहे हैं! देश का संविधान स्वास्थ्य और सुरक्षित रहे इसके लिये हम सब राहुल गांधी जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं! आज देश जिस दौर से गूजर रहा है उसमे राहुल गांधीजी का  मंत्र डरो मत ,वस यही एक मात्र  रास्ता है इससे पूर्व श्रीमती भूषण के नेतृत्व में  नौला के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर घर कॉंग्रेस का झंडा कार्यक्रम के  तहत झंडा लगाया ।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन 3इस कार्यक्रम के पश्चात  श्रीमती भूषण डीह पंचायत के करीम टोल में दलित समाज के दर्जनों  प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक न्याय के मुद्दे पर  संवाद किया और राहुल गांधी जी के द्वारा इसके लिए किए जा रहे संघर्ष की चर्चा की!  मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी,संजीव सिंह,आनन्द प्रेम,नितेश झा,राममूर्ति सिंह,शंभु साह,ललन पासवान,अंकुश कुमार,रितेश कुमार,राजकुमार,सहेंद्र सिंह,रामबाबु पासवान, जगरनाथ पासवान,कपिलदेव पासवान,मेघन पासवान,कृष्ना कुमार,महावीर पासवान, अरविंद पासवान, विजय पासवान,कुमार रत्नेश टूल्लु, बसंत कुमार, सुरजीत कुमार,गोलू कुमार,रमानन्द सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

Share This Article