भगवानपुर प्रखंड के स्कूलों में 4 से 11 दिसंबर तक मनेगा ‘भारतीय भाषा उत्सव’, शिक्षा विभाग का निर्देश

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर। सुब्रमण्यम भारती के जयंती पर भारतीय भाषा उत्सव  स्कूलों में मनाया जाएगा। इसको लेकर  शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय ने पत्र जारी किया है। 4 दिसम्बर से 11 दिसम्बर की अवधि में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के संबंध में  निदेश दिया गया है। 

 यह उत्सव सात दिनों तक चलेगा। इसका उद्देश्य भारत की भाषाई विविधता को बढ़ावा देना व सभी भाषाओं में एकता का संदेश फैलाना है।पहले दिन 4 दिसम्बर को भाषा वृक्ष प्रदर्शनी व भाषा विरासत दीवार,5 दिसम्बर को भाषाओं में कविता एवं संगीत,6 दिसम्बर को कई जुबान के त्योहार व भाषा पॉडकास्ट का आयोजन किया जाएगा। 

चौथे दिन 8 दिसम्बर को कहावतों में एकता व भाषा मित्र सहयोग कार्यक्रम, 9 दिसम्बर को भाषा बंधु पत्र व बहुभाषी कहानी श्रृंखला,10 दिसम्बर को भाषा अन्वेषण क्लब एवं 11 दिसम्बर को इंटरएक्टिव भाषा मेला व भाषा थियेटर प्रदर्शन थीम का आयोजन होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article