नालंदा: NH-30A पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा; मौके पर ही मौत

DNB Bharat Desk

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, चालक फरार

- Sponsored Ads-

हरनौत थाना क्षेत्र इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना चेरन गांव के समीप स्थित पुल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ए पर हुई, जहां तेज रफ्तार पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

हादसे के बाद पुलिस वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।मृतक की पहचान हरनौत के कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महतवर-बलवापर गांव निवासी पिंटू यादव के 24 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नालंदा: NH-30A पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा; मौके पर ही मौत 2प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रद्युम्न कुमार अपनी मोटरसाइकिल से नरसंडा की ओर से हरनौत की दिशा में आ रहे थे। इसी दौरान सकसोहरा की ओर से तेज गति से आ रहा एक पुलिस वाहन चेरन पुल के पास अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नालंदा: NH-30A पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा; मौके पर ही मौत 3ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस वाहन पर सवार पुलिसकर्मी और चालक वाहन छोड़कर मौके से चले गए। दुर्घटना में पुलिस वाहन और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस तथा सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए एनएच-30ए को जाम कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article