बेगूसराय में सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के गढ़हरा रनिंग रूम के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना बरौनी थाना क्षेत्र के गढ़हरा रनिंग रूम के समीप की है।मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट निवासी राम उदय के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया कि बीते शाम मृतक दातुन तोड़ने के लिए घर से निकला था और जब वह वापस लौट रहा था इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी तथा मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी जब तक उन लोगों को लगी और घटना स्थल पर पहुंचे तब तक राम उदय की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

बेगूसराय में सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल परिजनों के द्वारा बरौनी थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article