आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर बेगूसराय के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

आज हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन महीने का पूर्णिमा है और आज के दिन का का बहुत ही ज्यादा महत्व है। पूरे महीने लोग देवी देवता की पूजा करते हैं और आश्विन मास के पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करते हैं। इसी के मद्देनजर बेगूसराय के सिमरिया, झमटिया समेत विभिन्न गंगा घाटों पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगा जल लेकर अपने अपने घरों को प्रस्थान कर रहे हैं। इस दौरान गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार इत्यादि करने वालों की भी भारी भीड़ देखी गई।

- Sponsored Ads-

गंगा स्नान करने के लिए समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत समस्त मिथिलांचल क्षेत्र से लोग निजी गाड़ियों, बस एवं ट्रेन से सिमरिया और झमटिया गंगा घाट पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ से सिमरिया में एनएच 31 और बछवाड़ा के झमटिया में एनएच 28 पर जाम का नजारा है। वहीं गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)/ देवेंद्र कुमार 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article