वैदिक मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापना की कल्पना हो सकती है – संतोष आर्य

DNB Bharat

अभेदानंद आश्रम आर्य समाज मंदिर बारो में शांति देवयज्ञ सह विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर बारो में गुरुवार को शांति देवयज्ञ सह विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला आर्यसभा बेगूसराय के पूर्व मंत्री संतोष आर्य ने कहा कि विश्व में शांति की स्थापना वैदिक मार्ग पर चलकर ही स्थापित किया जा सकता है। वैदिक मार्ग हमें राष्ट्र शांति और राष्ट्रभक्ति के लिए सदाचार, साहित्यिक विचार और संस्कार की पाठ पढ़ाती है।

- Sponsored Ads-

जिला आर्यसभा बेगूसराय के प्रधान शिवजी आर्य ने कहा कि इस दिवस को मनाने के पीछे इसका प्रमुख उद्देश्य है अहिंसा और संघर्ष विराम का अवलोकन करते हुए शांति के आदर्शों को मजबूत करना। संयुक्त राष्ट्र संघ कला, साहित्य, सिनेमा संगीत एवं खेल जैसे क्षेत्रों से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देने के लिए शांतिदूतों की नियुक्ति भी करता है।

इस दिवस को सफेद कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश भी दिया जाता है। इस मौके पर आर्य समाज बारो के प्रधान रविंद्रनाथ आर्य, मंत्री सुधीर आर्य, राजेंद्र आर्य, दिलीप आर्य, कैलाश आर्य आदि उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article