डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के कनकौल स्थित प्रेक्षा गृह मे थैलेसेमिया दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से हुआ गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे केंद्रीय वस्त्र मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह उपस्थित थे। इस दौरान जिला भर के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। इस मौके पर ब्लड डोनेशन के अलावा थैलेसेमिया से बचाव और जागरूकता पर चर्चा हुई।

मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री , सिविल सर्जन अशोक कुमार , डीआईवो गोपाल मिश्रा और मंत्री गिरिराज सिंह मे इस बिमारी के बचाव पर बिशेष चर्चा की। इस मौके पर इस रोग से ग्रसित बच्चे भी मौजूद थे। पत्रकारो से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा की मैं इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूँ इसके पहले मे डॉक्टर भाब्या को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे बताया की बेगूसराय मे थैलेसेमिया दिवस मनाया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया की बेगूसराय मे 84 थैलेसेमिया से रजिस्टर पेसेंट है इसके आलावा भी इसके पेसेंट मौजूद है।
गिरिराज सिंह ने बताया की यह बिमारी लड़के और लड़कियां दोनों मे होता है।इसके लिए लोगो मे जागरूकता होना बहुत जरूरी है। उन्होंने चिंता जाहिर की अगर पति और पत्नी मे थैलेसेमिया की बिमारी हो तो उनके बच्चे मे मेजर थैलेसेमिया की बिमारी हो सकती है इसके लिए आज एक कार्य योजना बनी है इसके लिए वो केंद्र और राज्य सरकार से मिलकर बेगूसराय को थैलेसेमिया मुक्त बेगूसराय बनाने का संकल्प लिया है। हम सभी लोग मिलकर इसपर काम करेंगे।
डीएनबी भारत डेस्क