तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत दीक्षांत समारोह में सम्मानित किये गये मेधावी छात्र

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार को तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय रातगाँव अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलारपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में दर्जनों मेधावी छात्रों को  सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत दीक्षांत समारोह में सम्मानित किये गये मेधावी छात्र 2प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र ऋषभ कुमार,अंशु कुमार, सोनू कुमार सहित विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पठन पाठन सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत दीक्षांत समारोह में सम्मानित किये गये मेधावी छात्र 3इस अवसर पर अगले वर्ग में उत्प्रेषित सभी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक नन्द किशोर पंडित, रविशेखर सिंह, चाँदनी कुमारी, पल्लवी कुमारी,अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, अभिभावक रामबालक सिंह, प्रभु सिंह, उपेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारदुवाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article