समस्तीपुर: दिवाली की बख्शीश को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प, लाठी-डंडे के हमले में 6 किन्नर घायल, गुट बदलने को लेकर भी दोनों ओर से हुआ विवाद

DNB Bharat Desk

जख्मी किन्नर को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी किन्नरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर बाजार में दीपावली की बख्शीश मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में लाठी डंडे और हॉकी स्टिक से एक-दूसरे पर वार किया गया। जिसमें 6 किन्नर जख्मी हो गए।

- Sponsored Ads-

इसके अलावा गुट बदलने को लेकर भी दोनों ओर से विवाद चल रहा था।जख्मी किन्नर को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी किन्नरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समस्तीपुर: दिवाली की बख्शीश को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प, लाठी-डंडे के हमले में 6 किन्नर घायल, गुट बदलने को लेकर भी दोनों ओर से हुआ विवाद 2एक पक्ष से सुमन किन्नर, खुशी किनर और गुड़िया किन्नर शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से बबली किन्नर, तिरु बैठा और सपना किन्नर शामिल है। घटना के संबंध में सुमन किन्नर ने बताया कि वह रजिया किन्नर के गुट में है। उसका इलाका दलसिंहसराय विभूतिपुर का है। वह अपने इलाके के समर्था कल्याणपुर बाजार में दीपावली को लेकर बख्शीश मांग रही थी। बाजार में बख्शीश मांगकर वे लोग वहां से निकलने ही वाले थे कि सपना किन्नर के गुट ने इन लोगों पर हमला बोल दिया।

समस्तीपुर: दिवाली की बख्शीश को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प, लाठी-डंडे के हमले में 6 किन्नर घायल, गुट बदलने को लेकर भी दोनों ओर से हुआ विवाद 3जिसमें मैं और मेरे अलावा दो और किन्नर जख्मी हो गईं।सुमन का कहना है कि पहले मैं सपना किन्नर के ही गुट में थी। सपना किन्नर नहीं लड़का है ये जानकारी जब मिली तो मैं उसके गुट से अलग होकर रजिया के गुट में चली गई। इसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था। उधर दूसरे गुटके घायल किन्नर का उपचार दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। उधर, सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है।

समस्तीपुर: दिवाली की बख्शीश को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प, लाठी-डंडे के हमले में 6 किन्नर घायल, गुट बदलने को लेकर भी दोनों ओर से हुआ विवाद 4विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि किन्नरों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है सभी लोगों को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी किसी भी पक्ष का आवेदन नहीं आया है बयान आने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।–

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article