बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में संदिग्धवस्था में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर-थाना क्षेत्र के बड़ी अकहा गांव में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Sponsored Ads-

लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर करबला निवासी मृतका के पिता राजेंद्र महतो ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में पति धीरज कुमार, ससुर रामवृक्ष महतो, देवर ऋतिक कुमार, सास प्रभा देवी, ननदोई को आरोपित करते हुए पुत्री प्रियंका की हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने थाने में कांड संख्या 287/25 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article