डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी में नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया स्वीप के लोगो का अनावरण, मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने आज स्वीप के लोगो का अनावरण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि नालंदा ज़िले में वोटिंग का प्रतिशत 50 के आसपास रहता है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 60% से ऊपर है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में नालंदा ज़िले का वोटिंग प्रतिशत 60% से ऊपर ले जाना उनका लक्ष्य है।इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप के लोगो का अनावरण भी इसी अभियान का एक हिस्सा है। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह की गतिविधियां कराई जाएंगी।जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें चुनाव प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना स्वीप अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी में नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया स्वीप के लोगो का अनावरण, मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य 2उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जैसे कि रैलियां, गोष्ठियां, और नुक्कड़ नाटक।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वीप अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article