बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर RPF का अनोखा अंदाज: नियम तोड़ने वाले यात्रियों को फूल देकर किया जागरूक

DNB Bharat Desk

आरपीएफ बेगूसराय द्वारा बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेल नियम के मद्देनज़र यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल नियमो की अनदेखी करने वाले लोगो को फूल देकर आग्रह किया गया की वो रेल नियमो का पालन करें अनयथा आप दंड जे भागी होंगे।

- Sponsored Ads-

 इस दौरान यात्रियों को नियमो के पालन करने के फायदे और नुकसान से भी अवगत कराया गया। जागरकता अभियान का नेतृत्व 

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर RPF का अनोखा अंदाज: नियम तोड़ने वाले यात्रियों को फूल देकर किया जागरूक 2निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर, आरपीएफ बेगूसराय के अरविंद कुमार सिंह नें किया। इस दौरान महिला बोगी मे यात्रा कर रहे यात्री, ओवरब्रिज के बदले एक प्लेट फॉर्म से दुसरे प्लेट जाने के लिए रेल पटरी पार करने वाले यात्रियों, बिना टिकट के यात्रा करने वाले सहित अन्य यात्रियों को फूल देकर रेल नियमो की अनदेखी नहीं करने का निवेदन किया गया।

 बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर RPF का अनोखा अंदाज: नियम तोड़ने वाले यात्रियों को फूल देकर किया जागरूक 3इस संबंध अरविंद कुमार सिंह नें बताया की आज बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री, एक प्लेटफार्म से दुसरे प्लेटफार्म जाने के रेल पटरी पार करने वाले यात्री, महिला बोगी मे पुरुष यात्री, महिला बेटिंग हॉल मे पुरुष और पुरुष बेटिंग हॉल मे महिला यात्री और बिना टिकट के बेटिंग हॉल मे ठहरने वाली यात्री के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान नियम तोड़ने वाले लोगो को फूल देकर ऐसा नहीं करने के साथ चेतावनी देने का काम किया गया ये दुबारा इस तरह की गलती ना करें।

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर RPF का अनोखा अंदाज: नियम तोड़ने वाले यात्रियों को फूल देकर किया जागरूक 4 नियम तोड़ने वाले कुछ लोगो को फाइन भी काटा गया। इसके अलावा स्टेशन से बाहर पार्किंग के बदले अन्यत्र गाड़ी लगाने वाले लोगो को भी फूल देकर उनके बीच जागरूकता अभियान चलाया गया और उनको चेतावनी भी दी गई। इस दौरान लोगो से अपील की गई की वो अच्छा नागरिक बन कर समाज को अच्छा मैसेज दे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article