समस्तीपुर: नशे में हंगामा करने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, चार जवान चोटिल, वाहन भी किया क्षतिग्रस्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से है जहाँ शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार की रात की बताई गई है। इस घटना में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं चार पुलिस जवान चोटिल हो गये।

- Sponsored Ads-

मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस द्वारा महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं नशे की हालत में हंगामा कर रहे शख्स की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article