नालंदा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली: लूडो खेल लौट रहे युवक पर घात लगाकर हमला, मॉडल अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली लगने से 23 वर्षीय अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि अनीश कुमार चार दिन पहले ही ओडिशा से अपने गांव लौटे थे। बुधवार को वह गांव में कुछ युवकों के साथ लूडो खेल रहे थे। लूडो खेलने के बाद जब वह घर जाने के लिए निकले, तभी पहले से घात लगाए आरोपी निरंजन यादव ने अनीश कुमार पर गोली चला दी। 

नालंदा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली: लूडो खेल लौट रहे युवक पर घात लगाकर हमला, मॉडल अस्पताल में भर्ती 2गोली लगने के बाद अनीश घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले अनीश के परिवार के साथ हंसी-मजाक को लेकर विवाद हुआ था।

 इनालंदा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली: लूडो खेल लौट रहे युवक पर घात लगाकर हमला, मॉडल अस्पताल में भर्ती 3सके बाद अनीश के भाई के अपहरण की घटना भी हुई थी। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में अनीश को गोली मारी गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है।एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article