फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार: गोगरी में लग्जरी गाड़ियों, शराब और फर्जी दस्तावेजों के साथ ठग दबोचा गया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने खुद को आईएएस (IAS) अधिकारी बताकर ठगी करने और समाज में धौंस जमाने वाले एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विदेशी शराब, लग्जरी वाहन और कई अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं।

- Sponsored Ads-

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर का रहने वाला मनीष गुप्ता अपनी प्राइवेट गाड़ी पर ‘Govt. Of India’ का साइन बोर्ड लगाकर और खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करता है तथा समाज में दहशत व दबंगई पैदा करता है। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए खगड़िया पुलिस ने छापेमारी की।

फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार: गोगरी में लग्जरी गाड़ियों, शराब और फर्जी दस्तावेजों के साथ ठग दबोचा गया 2छापेमारी के दौरान आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता (पिता- परमेश्वर प्रसाद ग जमालपुर बाजार, थाना- गोगरी, जिला- खागरिया का है ।

मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति और उसके घर की विधिवत तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ:

फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार: गोगरी में लग्जरी गाड़ियों, शराब और फर्जी दस्तावेजों के साथ ठग दबोचा गया 3विदेशी शराबः कुल 31.240 लीटर विदेशी शराब और बियर।

वाहनः टेस्ला कंपनी और टाटा सफ़ारी की चार पहिया गाड़ियां, जिन पर ‘Govt. Of India’ का बोर्ड लगा हुआ था।

इलेक्ट्रॉनिक्सः एप्पल कंपनी के 5 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और एक 4TB हार्ड डिस्क 

फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार: गोगरी में लग्जरी गाड़ियों, शराब और फर्जी दस्तावेजों के साथ ठग दबोचा गया 4बैंक कार्ड व दस्तावेजः विभिन्न बैंकों के 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड, 4 चेकबुक और आईएएस व केंद्रीय सतर्कता आयोग से जुड़े फर्जी परिचय पत्र।

अन्यः बारहसिंगा के दो सींग। आदि ब्रामत किया ।वही पुलिश बोलने से इनकार किया , पुलिश ,की माने तो पूछताछ के बाद पता चलेगा ,इतना सम्पत्ति कहा से आया ।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article