बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख रुपए छिनतैय कर हुआ फरार,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर सीमान चौक के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइक बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति से एक लाख रुपए छीन लिया। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए। रुपए छिनतई की यह घटना खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 3 निवासी पीड़ित युगल साह के साथ घटी। पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दिया है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि वह रोसड़ा स्टेट बैंक से बुधवार को दिन के साढ़े 10 बजे 50 हजार रुपया तथा एटीएम से 40 हजार रुपया निकाला। इसके अतिरिक्त 10 हजार रुपया उसके पास पहले से था। इन सभी रुपयों को एक थैले में रखकर वह अपने पुत्र राम प्रवेश साह के साथ टेम्पू से खोदावंदपुर सीमान चौक पहुंचा।

बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख रुपए छिनतैय कर हुआ फरार,पुलिस कर रही है जांच 2सीमान चौक पर वह दोनों पिता पुत्र टेम्पू से उतरकर पैदल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार आए दो बदमाशों ने उसका रुपए से भरा थैला छीनकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article