बछवाड़ा पुलिस ने एनएच 28 पर फाइनेंस कंपनी से लुट पाट करने मामले के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना की पुलिस ने सोमवार की रात गहण छापेमारी कर एनएच 28 पर लूट पाट करने मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया की तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली निवासी श्याम कुंवर के पुत्र संतोष कुंवर उर्फ चट्टान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त आरोपी फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ एनएच 28 सड़क पर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था। जिसे लेकर फाइनेंस कंपनी के  कर्मी के द्वारा थाना में में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था। आवेदन के आधार पर जांच किया गया था, जिसमे तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली निवासी का पुत्र का नाम सामने आया था।

- Sponsored Ads-

उक्त आरोपी कई महीनो से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली की लूट पाट का मुख्य आरोपी बेगुसराय में ठहरा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बेगुसराय से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में बेगुसराय जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article