डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत निगरानी विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने विद्यापतिनगर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) राजेश कुमार भगत को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी विभाग के डीएसपी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित धावादल (ट्रैप टीम) ने यह कार्रवाई राजेश कुमार भगत के दलसिंहसराय स्थित निजी आवास पर की। जैसे ही अधिकारी ने शिकायतकर्ता से केमिकल युक्त नोट स्वीकार किए, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार भगत विद्यापतिनगर के साथ-साथ उजियारपुर प्रखंड के प्रभारी BSO के रूप में भी कार्यरत थे।
स्थानीय डीलर राम इकबाल सिंह डीलर का बकाया खाद्यान्न (PDS अनाज) की आपूर्ति बहाल करने के एवज में अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।बताया जा रहा है कि BSO ने काम के बदले कुल ₹30,000 की मांग की थी, जिसकी दूसरी किस्त के रूप में ₹10,000 लेते समय वे पकड़े गए।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट