डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नौला गाँव का एक व्यक्ति, जिसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौला गाँव में छापेमारी की और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौला गाँव निवासी राम कुमार सहनी के पुत्र मनीष सहनी के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी पूर्व के भगवानपुर थाना कांड संख्या 223/17 के मामले में की गई है, जो वर्तमान में वीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी मनीष सहनी का मेडिकल चेकअप कराया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में वांछित अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट