डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बेगूसराय की पुलिस एवं एसटीएफ में संयुक्त कार्रवाई में सोना दुकान में लूट कांड का खुलासा किया है। साथ ही लूट कांड को अंजाम देने वाले छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से एक पिस्टल एक देसी कट्टा 13 जिंदा कारतूस दो खोखा एक मैगजीन घटना में प्रयुक्त बाइक हेलमेट मास्क एवं अन्य सामग्री भी बरामद की है।

साथ ही साथ पुलिस ने लूटी गई लगभग 1 किलो 114 ग्राम चांदी एवं 443 मोतियों की माला भी बरामद करने में सफलता पाई है। गौरतलब है कि 16 अक्तूबर को फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में पार्वती ज्वेलर्स में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था । उक्त घटना के बाद पुलिस लगातार मोबाइल सर्विलांस एवं अपने अन्य संसाधनों से अपराधियों के पकड़ धाकड़ में जुटी हुई थी। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव में उदगार सिंह के बगीचे से एक बाइक को बरामद किया।
ततपश्चात जब राम उदगार सिंह को हिरासत में लेकर कराई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका भगना अंशुमन कुमार इस घटना में संलिप्त था। तत्पश्चात अंशुमन कुमार को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अंशुमन कुमार मोहम्मद राजा सहित सभी छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि उक्त अपराधियों को बिहार एवं झारखंड के कई इलाके से काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है । तथा सभी अपराधियों का बिहार सहित झारखंड के इलाकों में भी आपराधिक इतिहास रहा है । फिलहाल पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है ।
डीएनबी भारत डेस्क
