समस्तीपुर पुलिस की सफलता: बिथान लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक लूटकांड का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर न केवल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

- Sponsored Ads-

बीते 22 अप्रैल को उत्कर्ष फाइनेंस बैंक, अलौली के कर्मचारी सन्नी कुमार सुखासन गांव में एक मीटिंग खत्म कर वापस लौट रहे थे कि इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक कर पिस्टल का भय दिखाया और उनसे बैग, मोबाइल, टैब, घड़ी, नेकबैंड, पावर बैंक और नगदी लूट ली थी। ​

समस्तीपुर पुलिस की सफलता: बिथान लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार 2घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान गुड्डू कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है।

समस्तीपुर पुलिस की सफलता: बिथान लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार 3अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही लूटा गया मोबाइल, टैब, बैग, घड़ी, नेकबैंड, पावर बैंक और ₹3400/- नगद भी बरामद कर लिया गया है।

Share This Article