नालंदा: अवैध प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या की रची साजिश

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मथुरापुर में 30 मई की सुबह करीब पेंटर ठेकेदार सिकंदर राम की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। पुलिस जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। मृतक की पत्नी जुली देवी और उसके पूर्व प्रेमी जैकी राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नालंदा: अवैध प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या की रची साजिश 2पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी और जैकी राम पुराने प्रेमी थे। हाल ही में जैकी राम के दिल्ली से लौटने के बाद दोनों के बीच फिर से नजदीकियां शुरू हो गई थी। इस बीच सिकंदर राम को रास्ते का रोड़ा मानकर दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। 30 मई को जैकी राम ने अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मथुरापुर के पास सिकंदर राम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नालंदा: अवैध प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या की रची साजिश 3घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसने मानवीय, तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इस घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article