डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय)। भगवानपुर प्रखंड के चंदौर गांव में बलराम पेट्रोल पंप का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राज किशोर सिंह, हेमंत चौधरी, पंकज कुशवाहा और सोनू तांती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर पेट्रोल पंप की शुरुआत की दिशा में कदम बढ़ाया।

पेट्रोल पंप के मालिक बलराम प्रसाद सिंह ने कहा कि यहां ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी की आपूर्ति करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और गुणवत्तापूर्ण ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
चंदौर में पेट्रोल पंप की स्थापना से स्थानीय लोगों को ईंधन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे आसपास के क्षेत्रों के वाहन चालकों को भी सहूलियत हो सकती है।शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
