सड़क हादसा: रोसड़ा-बेगूसराय मार्ग पर टेंपो और पिकअप की जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 8 लोग बुरी तरह घायल,अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही जहाँ एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है रोसड़ा थाना क्षेत्र के सीमांचल स्थित बेगूसराय जिले के सागी चौक स्थित रोसड़ा बेगूसराय सड़क मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें एक टेंपू सवार महिला की मौत हो गई, 

- Sponsored Ads-

वहीं अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।सभी टेंपो पर सवार घायल व्यक्ति शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के रजौर गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग सिमरिया से गंगा स्नान कर घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान खोदबनपुर थाना क्षेत्र के सागी चौक के समीप अनियंत्रण पिकअप माल वाहन और टेंपू के बीच से जोरदार टक्कर हुई।

 सड़क हादसा: रोसड़ा-बेगूसराय मार्ग पर टेंपो और पिकअप की जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 8 लोग बुरी तरह घायल,अस्पताल में भर्ती 2टेंपो और पिकअप में भीषण टक्कर होने के कारण टेंपो में सवार सभी नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायल श्रद्धालुओं को रोसड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गयी।

सड़क हादसा: रोसड़ा-बेगूसराय मार्ग पर टेंपो और पिकअप की जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 8 लोग बुरी तरह घायल,अस्पताल में भर्ती 3जिसकी पहचान रजौर गांव के कपीलेश्वर शर्मा की पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई है इधर घटना के बाद स्थानीय लोगो के सूचना पर खोदाबंदपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article