बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चलाना सीख रही एक महिला ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही प्रमिला देवी की जान चली गई।

घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास की है, जहां सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली विष्णुपुर निवासी प्रमिला देवी सड़क हादसे की शिकार हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक महिला कार चलाना सीख रही थी और इसी दौरान उसने तेज रफ्तार में प्रमिला देवी को कुचल दिया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सीधा बिजली के पोल से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत 2घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल अवस्था में प्रमिला देवी को बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।वहीं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article